महासमुन्द

महिला आयोग 7 को करेगी प्रकरणों की सुनवाई
05-Aug-2024 2:42 PM
महिला आयोग 7 को करेगी  प्रकरणों की सुनवाई

महासमुंद, 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 07 अगस्त को रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे महासमुंद के विश्राम गृह पहुंचेगी। इसके उपरांत डा.नायक 11:30 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में पहुंचकर महासमुंद जिले से प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई पश्चात् वे शाम 05:30 बजे विश्राम गृह पहुंचकर आम नागरिकों से मुलाकात करेंगीे तथा शाम 06:00 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगी।
 


अन्य पोस्ट