महासमुन्द

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक का सम्मान
01-Aug-2024 2:40 PM
सेवानिवृत्ति पर शिक्षक का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अगस्त।
वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत शिक्षक अवनीश वानी  सेवानिवृत्त हुए। शाला के मैनेजर रेव्ह. फादर जार्ज कवालम के कर कमलों से श्रीफल एवं शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। मैनेजर ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए  कहा कि शिक्षक अवनीश वानी काफी लंबे समय से इस स्कूल में अपनी सेवाएं दिए है। 

उन्होंने विद्यार्थियों को जो मार्गदर्शन प्रदान किये, अपने जीवन के बहुमूल्य समय को उन्होंने  इस स्कूल में दिए वह अविस्मरणीय है। वे अत्यंत लगनशील,  उत्साही एवं कर्तव्य निष्ठ है । उन्होंने पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का भली भांति पालन किया। प्राचार्य रेव्ह. फादर देवानंद बाघ ने भी शिक्षक अवनीश वानी के कार्य क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने चालीस वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं वे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं अपितु  खेल एवं सांस्कृतिक  विभाग में भी अपनी महत्वपूर्व भूमिका निभाने वाले सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। कार्यक्रम की इस कड़ी में वरिष्ठ शिक्षक उपेंद्र सोना द्वारा गाये स्वरचित एवं स्वरबद्ध गीत आखिर घड़ी आ ही गई बेला विदाईकी एवं  चल उड़ जा रे पंछी अब देश हुआ बेगाना... इस करुण  गीत ने सभी कोअत्यंत भावविभोर कर दिया।

वास्तव में एक अदभूत शख्सियत के धनी हैं अवनीश वानी। वे हमेशा सबके दिलों में रहेगें। इसी तारतम्य मे वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश तिवारी, विनय गुप्ता, भैया लाल श्रीवास, कल्पेश जोशी वरिष्ठ शिक्षिका हुमैरा जबीन, अर्चना साहू आयुषी मिश्रा ने भी अपने-अपने मन की भावनाओं को व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आयुषी मिश्रा के द्वारा किया गया। अंत में आभार व्यक्त शिक्षिका प्रदीप्ति चांडक के द्वारा किया गया इस अवसर पर समस्त  शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं स्कूल में कार्यरत दीदी, भैया उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के मैनेजर,प्राचार्य एवं शिक्षकगण का योगदान प्रशंसनीय रहा।


अन्य पोस्ट