महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अगस्त। जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा संचालित नवकिरण अकादमी में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर राम एवं आदित्य साहू शामिल हुए। उन्होंने गुरू पूजन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी साथ ही स्वामी विवेकानंद की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के बारे में जानने के लिए स्वामी विवेकानंद की जीवनी को पढऩा चाहिए और जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपनाकर आगे बढ़ाना चाहिए।
गुरु पूजन कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ललिता देवांगन, द्वितीय स्थान पर दीपाली साहू और तृतीय स्थान पर आकाश धृतलहरे रहे।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरती कुर्रे, द्वितीय स्थान पर देवेंद्र साहू रहे। कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लोकेश साहू, द्वितीय स्थान पर भावना धालेन रही। साथ साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के नाम डागेश्वर कुर्रे, हेमलता सिन्हा, देवेंद्र, त्रिलोक,अदिति, खेमराज रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवकिरण अकादमी जिला समन्वयक डी बसंत साव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवकिरण अकादमी के विषय विशेषज्ञ हरिशंकर पटेल, सौरभ जैन, राजदीप साहू, चंद्रशेखर साहू, देवेंद्र निषाद, ग्रंथपाल यश चक्रधारी, भागवत पटेल, विवेक चंद्राकर, परस कमार, सौरभ सोनवानी, टकेश साहू सहित अधिक संख्या में नवकिरण अकादमी के अभ्यर्थी उपस्थित थे।