महासमुन्द

नलों से कीड़े और गंदा बदबूदार पानी शिकायत मिल रही है, जिसे तत्काल सुधारा भी जा रहा है-उपयंत्री
30-Jul-2024 2:30 PM
नलों से कीड़े और गंदा बदबूदार पानी शिकायत मिल रही है, जिसे तत्काल सुधारा भी जा रहा है-उपयंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 30 जुलाई। नगर के गौरव पथ निर्माण मार्ग के नागरिक अब नल से कीड़े निकलने एवं गंदा बदबूदार पानी सप्लाई होने से बीमार होने की आशंका से परेशान हैं।

ज्ञात हो कि विगत माह भर से नगर पंचायत के नलों से प्रदूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। इधर उक्त मामले में नगर पंचायत के उपयंत्री हेमंत पिस्दा ने बताया कि शिकायत मिल रही है, जिसे तत्काल सुधारा भी जा रहा है।

नगर में गौरव पथ बनने के दौरान नगरवासियों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले तोडफ़ोड़, फिर घरों से ऊपर नाली निर्माण से घरों का वेस्ट पानी निकालने में परेशानी, फिर निर्माण की भारी धूल, इसके बाद सुनियोजित निर्माण कार्य नहीं होने से अब मुख्य मार्ग पर कीचड़ से लोग परेशान थे।  उक्त परेशानियों के बीच अब गौरवपथ मार्ग के निवासी पेयजल हेतु सप्लाई गंदे कीड़े युक्त पानी से बीमार पडऩे लगे हंै।

वार्ड 11 में कुछ शिकायत- पिस्दा

नगर पंचायत के उपयंत्री हेमंत पिस्दा ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि कुछ स्थानों से शिकायत मिली है। चूंकि बारिश की शुरुआत में इस तरह की शिकायतें मिलती ही है। दूसरा गौरव पथ कार्य भी प्रगति पर है जिसके कारण कहीं से पाइप क्षतिग्रस्त हुआ होगा, उसे लगातार ठीक किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट