महासमुन्द

नवकिरण अकादमी में 29-30 को गुरु पूजन
29-Jul-2024 2:21 PM
नवकिरण अकादमी में 29-30 को गुरु पूजन

महासमुंद, 29 जुलाई। जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा संचालित नवकिरण अकादमी में 29 और 30 जुलाई को गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जारी विज्ञप्ति में डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि नवकिरण अकादमी में दो दिवसीय गुरुपूजन कार्यक्रम आज 29 और कल 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। प्रथम दिवस दिनांक 29 जुलाई सोमवार को निबंध प्रतियोगिता विषय  स्वामी विवेकानंद और छत्तीसगढ़ का आयोजन किया जाएगा।

इसी कड़ी में द्वितीय दिवस 30 जुुलाई दिन मंगलवार को गुरु पूजन के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता विषय स्वामी विवेकानंद व वाद विवाद प्रतियोगिता विषय केंद्रीय बजट 2024 सकारात्मक पक्ष और नकारात्मक पक्ष का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साथ पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। वाद विवाद प्रतियोगिता का समालोचना अतिथियों के द्वारा होगा साथ ही स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर विचार व आशीष वचन के रूप में संक्षिप्त उद्बोधन होगा।

मालूम हो कि नवकिरण अकादमी फाउंडेशन कोर्स की नई क्लासेस 1 अगस्त 2024 से प्रारंभ हो रही है। क्लासेस प्रात:कालीन सुबह 07  बजे से 10 बजे तक एवं सायंकालीन में शाम 04 बजे से 07 बजे तक संचालित होगी। कोचिंग में प्रवेश प्राप्त करने एवं जानकारी हेतु कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में आकर संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट