महासमुन्द
जिले में अब तक 261.8 मिमी औसत वर्षा
22-Jul-2024 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 जुलाई। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 261.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा महासमुंद तहसील में 327.3 मिलीमीटर, बसना में 303.3 मिलीमीटर, सरायपाली में 259.2 मिलीमीटर, बागबाहरा में 251.0 मिलीमीटर, पिथौरा में 243.1 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 186.9 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 22 जुलाई को 10.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में कोमाखान तहसील में 14.4 मिलीमीटर, सरायपाली में 11.8 मिलीमीटर, बसना में 11.1 मिलीमीटर, पिथौरा में 9.0 मिलीमीटर, बागबाहरा में 7.7 मिलीमीटर एवं सबसे कम वर्षा महासमुंद में 7.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे