महासमुन्द

उल्टी-दस्त से बचाव के लिए 264 ओआरटी केंद्र की स्थापना, एडवाइजरी जारी
21-Jul-2024 2:44 PM
उल्टी-दस्त से बचाव के लिए 264 ओआरटी केंद्र की स्थापना,  एडवाइजरी जारी

महासमुंद, 21 जुलाई। महासमुंद जिले में वर्षा ऋ तु में उल्टी दस्त, मलेरिया, पीलिया व अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पूर्व में ही उचित रोकथाम एवं प्रबंध किए गए हैं। आम जन को मौसमी बीमारियों से बचाव, उपाय के साथ ही जागरूक भी किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी. कुदेशिया ने बताया कि महासमुंद जिले में कुल 264 ओ आर टी कार्नर की स्थापना की गई है। जिसमें 227 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 01 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 01 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय है। जिसमें आईव्ही फ्लूड, पैरासिटामाल दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए जिले में ओ आर एस 96000 पैकेट एवं 244000 जिंक टेबलेट उपलब्ध है। सभी केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने बताया कि मितानिनों के दवा पेटी में प्रयाप्त मात्रा में मौसमी बीमारी से निपटने हेतु समस्त दवाईयों जैसे ओ आ एस, जिंक, पैरासिटामोल एवं अन्य आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है।

डॉ. कुदेशिया ने उक्त बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां जैसे खाने.पीने की वस्तुओं और पानी को ढक़कर रखने, बासी भोजन न करने, सड़े.गले फलों का सेवन न करने, हमेशा ताजा भोजन करने कहा है। इसी तरह दस्त होने पर ओआरएस जीवन रक्षक घोल बनाकर थोडी-थोड़ी देर में पीते रहने, पानी को उबालकर या क्लोरीन की गोली डालकर ही पीने के लिए उपयोग में लाने की अपील की है। 


अन्य पोस्ट