महासमुन्द

उत्कल गांडा समाज महासमुंद के किनारी नायक अध्यक्ष, सोनाधर उपाध्यक्ष
21-Jul-2024 2:43 PM
उत्कल गांडा समाज महासमुंद के किनारी नायक अध्यक्ष, सोनाधर उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जुलाई।
उत्कल गांडा समाज महासमुंद की बैठक शंकराचार्य भवन में हुई। बैठक में उत्कल गांड़ा समाज के प्रत्येक उत्कल वार्ड से मांदी प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में उत्कल गांड़ा समाज शहर इकाई अध्यक्ष समाज के वरिष्ठ किनारी नायक, उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सोनाधर सोनवानी, सचिव दशरथ महानंद, सह सचिव विक्की महानंद, कोषाध्यक्ष सुनील नायक, मीडिया प्रभारी जगन्नाथ छुरा को सर्व सम्मति से चुना गया।

साथ ही सलाहकार समिति में पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिक्का, दीपक नायक, सुरेंद महानंद, पूर्व पार्षद बैजल भारती, सुदर्शन कुमार, परखीत हरपाल, बादल बघेल, बसंत महानंद, जुगराज महानंद, बच्चन कुमार, दुर्गा प्रसाद नेताम को भी सर्व सम्मति से चुन लिया गया। 

पदाधिकारियों की नियुक्ति उपरांत समाज के अध्यक्ष किनारी नायक ने कहा कि उत्कल गांड़ा समाज के किसी भी परिवार में निधन आदि होता है तो समाज उसे 5 हज़ार रुपए का आर्थिक सहयोग करेगा। साथ ही समाज के किसी परिवार में कन्या विवाह होता है तो दो हज़ार एक सौ रुपए का सहयोग किया जाएगा। 

बैठक में आगामी उत्सव नुवा खाई पर्व मनाने के लिए भी रुप रेखा तय किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि बनाए जाने का प्रस्ताव समाज के पदाधिकारियों ने रखा। नुवा खाई सम्मेलन का संयोजक पार्षद बबलू हरपाल, सह संयोजक सुरज नायक होंगे। इस उत्सव के लिए 20 युवाओं की टीम गठित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद नेहरू नेताम, पार्षद राजेश नेताम, मनोज कुलदीप, चर्तुभुज कुमार, पार्थेबो बाघ, हेमसागर समेत सैकड़ों जन उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट