महासमुन्द

सडक़ पर पड़ी मिली थी सरकारी दवाईयां, जांच जारी
21-Jul-2024 2:21 PM
सडक़ पर पड़ी मिली थी सरकारी दवाईयां, जांच जारी

महासमुंद, 21 जुलाई। बसना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन की सरकारी दवाईयां, इंजेक्शन पिछले दिनों लावारिस हालत में पड़ी मिली थी। लाखों रुपए की दवाई का जखीरा किसी ने नेशनल हाईवे एनएच 53 बसना के पास फेंका था। इस खबर को ‘छत्तीसगढ़’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य विभाग बसना ने उक्त दवाईयों को स्वास्थ्य विभाग के वाहन से उठा लिया था।

मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग छग शासन आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए नि:शुल्क बांटने दवाईयां एवं इंजेक्शन मुहैया कराती है। ये दवाईयां भारी मात्रा में नेशनल हाईवे एनएच 53 के पास लावारिस पड़ा मिला था। भारी मात्रा में फेंकी गई दवाई एवं इंजेक्शन में बैच नंबर, एक्सपायरी डेट 2025 अंकित है। अबी तक यह कोई नहीं जानता कि इन दवाओं को किसने फेंका था। इस वक्त उन दवाईयों और इंजेक्शन को जांच हेतु सी जी एम एस सी में भेजा गया है। बैच नंबर से पता चल पायेगा कि दवाईयां कहां की है।

नारायण साहू बीएमओ ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। जिले से अधिकारी जांच के लिए आये हुए थे। जांच के पश्चात ही स्पष्ट हो जाएगा कि दवाईयां किस स्वास्थ्य केंद्र की है।


अन्य पोस्ट