महासमुन्द
पंप के पानी से रोपाई, बाकी को बारिश का इंतजार
19-Jul-2024 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19 जुलाई। जिले के नराज्ञ क्षेत्र में जिन किसानों के पास ट्यूबवेल की सुविधा है, उनके खेतों में रोपाई कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वहीं छोटे किसानों को अभी और बारिश का इंतजार है। नर्रा क्षेत्र के गांवों में बुधवार को गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने से बाहरा नार उतार खेतों मेंं पानी भरने व बहाव होने से किसान डीएपी पोटास खाद का छिडक़ाव कर नांगर से बियासी कार्य शुरू कर चुके हैं। जबकि अभी भी मानसून पर निर्भर दादर, चनवारी, मेर्रा, छोरा, भर्री खार समेत अन्य गांवों में किसान झमाझम बारिश के इंतजार में हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे