महासमुन्द
महासमुंद,19जुलाई। पिछले 11 दिनों से जिले भर में चल रही पटवारियों की हड़ताल कल राजस्व मंत्री, सचिव उपायुक्त से मिले आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। इस हड़ताल से आम जनता के 12 हाल हो गये थे। कल अंतिम दिन भी पटवारी दफ्तर के समक्ष पंडाल में पटवारियों ने काले परिधान में प्रदर्शन करते रहे। पटवारियों के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल के साथ मंत्री, सचिव तथा उपायुक्त ने तीन घंटों की बैठक ली। बैठक में लगभग सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद कल शाम पटवारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार भुइयां सॉफ्टवेयर की त्रुटि में सुधार सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के 184 नगरीय निकाय पंचायत व पालिकाओं में पटवारी हड़ताल पर थे। फलस्वरूप जिले भर के राजस्व कार्य बुरी तरह ठप थे। मांग पूर्ण होने के बाद अब राजस्व मंत्री, सचिव हर माह भुइयां सॉफ्टवेयर की त्रुटि सुधारने बैठक लेंगे। जिसमें यहां के प्रतिनिधिमंडल हर माह त्रुटियों की सूची लेकर राजधानी जायेंगे। वहीं इसी बजट में कम्प्यूटर, लैपटॉप की व्यवस्था कर दी जायेगी। जिसमें काम आसान हो जायेगा। वहीं जहां कार्यालय नहीं है, वहां 2 बीएचके का पटवारी कार्यालय आवास बनाया जायेगा। मालूम हो कि सॉफ्टवेयर की त्रुटि की वजह से अब तक 15 हजार मामाले पेंडिंग थे। जिनका निराकरण नहीं होने की बजह से पटवारियों को आम जनता से 2 बात सुनना पड़ता था। मैन्युअल त्रुटि में पटवारियों को सुधारने का पविर था। फलस्वरूप सुधार लिया जाता था। लेकिन अब धारा 114-115 के तहत एसडीएम के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करना पड़ता था। तब एसडीएम पटवारी की जांच के आदेश देता। जांच के बाद सहीं पाई जाने के बाद उसे ऑनलाइन सुधारा जाता। लेकिन इन सब प्रक्रियाओं में किसान की चप्पलें घिस जाती थी।
कहा जा रहा है कि अब भुइयां सॉफ्टवेयर की गलती की कार्रवार्ड पटवारियों के विरूद्ध नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक हड़ताल की वजह से स्कूली छात्र-छात्राओं के आय, जाति, निवास, भूमि बटांकन कार्य, राजस्व पखवाड़ा सहित न्यायालयीन कार्य राजस्व कार्य बुरी तरह प्रभावित थे। महासमुंद जिले में कुल 280 पटवारी हैं। मुख्यालय में बागबाहरा तथा महासमुंद के 250 पटवारी धरना दे रहे थे। इसी तरह बसना पिथौरा और सरायपाली में 30 पटवारी डटे थे। मिली जानकारी के अनुसार 6 जुलाई से राज्य शासन का राजस्व पखवाड़ा शुरू हुआ था जो बुरी तरह प्रभावित रहा।
इधर किसानों का नामांतरण, फ ौती, सीमांकन,बच्चों की आय, जाति, निवास कार्य प्रभावित रहा। केंद्र की भू स्वामी योजना को लेकर पूरे जिले में ड्रोन से सर्वे हुआ है। अब मैप के अनुसार पट्टा वितरण करना था। लेकिन ये भी प्रभावित रहा।