महासमुन्द

आस्था ने बिखेरी पावस पर काव्य की छटा
15-Jul-2024 3:31 PM
आस्था ने बिखेरी पावस पर काव्य की छटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 जुलाई। आस्था साहित्य समिति महासमुंद द्वारा पावस ऋतु पर काव्य गोष्ठी का आयोजन साहित्यकार एस. चन्द्रसेन के निवास स्थान त्रिमूर्ति कालोनी महासमुंद में की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुये वर्षा ऋतु का अभिनंदन करते वरिष्ठ साहित्यकार आनंद तिवारी पौराणिक ने कहा कि बेरुखे बादल इसलिये जरूरी है, तुम्हारा लौट आना, आओ खुद संवाद करो, उमड़-घुमड़-बरस कर... पतंगे, झींगुरों और जुगुनओं संग मल्हार गाकर।

पावस काव्य गोष्ठी में सभी का अभिनंदन करते हुये एस.चन्द्रसेन ने अपनी पंक्तियां ... लो बज गई रणभेरी पावस की अब उमड़, घुमड़ कर नम घन में, साहित्यकार डा. साधना कसार ने जिंदगी हुई जब तार तार सावन में अब फीकी लगे फुहार, वर्तमान समय में किताबों की महत्ता प्रतिपादित करते हुये सरिता तिवारी ने पंक्तियां समर्पित करते हुये कहा कि नहीं मिलता जब सवालों के सही उत्तर तब हाथों में किताबें थाम लेती हूं, सही उत्तर मांग लेती हूं प्रस्तुत किया।

छत्तीसगढ़ी में काव्य को उचाईयां देते हुये सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि बेंगवा टर्रावत नइहे, झिंगुरा नरियावत नई हे, बितत हे सरी असाढ़ गा, कमलेश पाण्डेय ने कहा कि वो वर्षा के काले बादल उमड़, घुमड़ कर आते हैं, अपने अनूठे अंदाज में काव्य गोष्ठी का संचालन करते हुये टेकराम सेन चमक ने कविताओं की चमक बिखेरी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षाविद एवं साहित्यप्रेमी के आर चंद्राकर ने कहा कि आस्था साहित्य समिति अपने साहित्य सेवा से साहित्य प्रेमियों के हृदय में स्थान बनाया है। उन्होंने निरंतर साहित्य साधना के लिये संस्था को बधाई दी।


अन्य पोस्ट