महासमुन्द

खेल अकादमी के लिए 5 खिलाडिय़ों का चयन
15-Jul-2024 3:07 PM
खेल अकादमी के लिए 5 खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 जुलाई। तीरंदाजी खेल में जिले के बाल आश्रम बिहाझर में नियमित अभ्यास कर रहे खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। एक बार  फिर महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम में अभ्यासरत 2 तीरदांजी खिलाडिय़ों का चयन खेल अकादमी रायपुर की आवासीय योजना सत्र

2024-25 में प्रवेश हेतु किया गया है। जिसमें जिले के बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में अभ्यासरत खिलाड़ी गणेशू पिता घासीराम मिर्धा, कोशो  राम साहू पिता मनाराम साहू का चयन हुआ हैं।

इसी तरह खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग के 3 खिलाडिय़ों का बेहतर खेल कौशल परीक्षण के बाद चयन हुआ हैं। जिसमें देविका साहू पिता टीकम साहू, लक्ष्मी साहू पिता छन्नू लाल साहू, दिलेश्वर साहू पिता चंद्रहास साहू का चयन हुआ हैं। चयनित खिलाड़ी खेल एवम युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित अभ्यास करते आ रहे हैं।

राज्य चयन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाडिय़ों का चयन हुआ हैं। बॉल आश्रम के चयनित तीरंदाजी खिलाडिय़ों को अंजोर फाउंडेशन की तरफ  से स्पोट्र्स टी शर्ट प्रदान किया जायेगा।

जिले की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश मुरारका, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, सोमनाथ साहू, पुणेंद्र चंद्राकर, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगट, आरुषि अग्रवाल, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, डा.् सुनील भोई, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य व समस्त स्टॉफ, आर के साहू, हिरेंद्र देवांगन, अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर आलोक द्विवेदी, बाल आश्रम बिहाझर के अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, खेल शिक्षक पिरीत राम साहू, संजय पटेल  ने बधाई व शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट