महासमुन्द

अर्पित किए फूल विसर्जन के लिए पालिका चला रही रथ
11-Jul-2024 2:50 PM
अर्पित किए फूल विसर्जन के  लिए पालिका चला रही रथ

महासमुंद,11 जुलाई। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधि के तहत तालाबों व शहर को स्वच्छ रखने और नगर की धर्मप्रेमी जनता की आस्था का सम्मान करते हुए महासमुंद नगर पालिका परिषद द्वारा ’निर्माल्य रथ’ सेवा वाहन का 10 जुलाई को दोपहर 1 बजे नगर पालिका कार्यालय परिसर से शुभारंभ हुआ है। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति,

पार्षदगण अधिकारी.कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।  नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि ’निर्माल्य रथ’ में नागरिक किसी भी देवी. देवता में अर्चनाविग्रह पर अर्पित किए जाने के उपरान्त उतारे गए पुष्प मालाओं, हवन पूजन की विसर्जित की जाने वाली सामग्रियों को पवित्र स्थान में विसर्जन करने हेतु दे सकेंगे। श्रीमती महिलांग ने निर्माल्य रथ के शुभारंभ कार्यक्रम में नागरिकों से उपस्थित होने की अपील की है।

राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि निर्माल्य रथ प्रत्येक सोमवार को शहर में दौड़ेगी। रथ वार्ड 15, 16, 17, 18 में महामाया मंदिर के  पास समय 2 से 2.20 तक, वार्ड 1, 10, 14 के लिए लोहानी बिल्डिंग के पास दोपहर 2.23 से 2.25 तक, वार्ड  2, 3, 4, 10 राधा कृष्ण मंदिर इमली भांठा में अपरान्ह 3 से 3.20 तक, वार्ड 4, 5, 6, 7, 8, 9, 11 शिव चौक नयापारा में 3.30 से 3.50 तक, वार्ड पानी टंकी के पास 4 से 4.20 तक, वार्ड 19, 20,14 पुराना मंडी में 4.30 से 4.50 तक, वार्ड 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30 नया रावण भांठा में राधा कृष्ण मंदिर के पास 5 से 5.20 तक, वार्ड 18, 27, 28, 29 में बीटीआई 5.50 तक रथ का आगमन होगा। नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे पूजन में उपयोग की गई सामग्रियों को शहर के तालाबों में विसर्जित करने की बजाए पालिका के निर्माल्य रथ में देने का कष्ट करेंगे।


अन्य पोस्ट