महासमुन्द

यूवक पर चाकू से हमला
10-Jul-2024 4:20 PM
यूवक पर चाकू से हमला

महासमुंद,10 जुलाई। बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर बागबाहरा में आरोपियों ने प्रार्थी को पेट व कमर में चाकू से वार कर प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना 8 जुलाई की है। आरोपी सोनू देवांगन, जीतू सेन थाना पारा बागबाहरा निवासी ने आर्यन कुरैशी पिता रहिम 23 वर्ष शांतिनगर निवासी पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। बहरहाल घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 109-1, 3-5 भा.न्या. सं. 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट