महासमुन्द

प्रार्थना कर न्यायालय कर्मियों ने रखी मांग
08-Jul-2024 3:20 PM
प्रार्थना कर न्यायालय कर्मियों ने रखी मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,8जुलाई। रविवार को जिला न्यायालय परिसर में न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के सचिव नितेश पठारे ने विज्ञप्ति में बताया कि प्रार्थना सभा का आयोजन के माध्यम से तथा सभी जिलो में एकरूपता रहे। इस हेतु न्यायिक कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुरूप वेतनमान कुछ गिने चुने राज्यों को छोडक़र पूरे भारत वर्ष में प्राप्त नहीं हो रहा है। सक्षम अधिकारी एवं राज्य शासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराने एवं अपनी मांगों की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के न्यायिक कर्मचारियों द्वारा 7 जुलाई को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। जिसके समर्थन में छत्तीसगढ़ न्यायिककर्मचारी संघ ने उन्हें समर्थन प्रदान करते हुये छग के सभी जिलों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया है।

कहा गया कि उत्तर प्रदेश के राज्य के तरह ही छग राज्य का तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अनेक समस्याओं, जैसे शेट्टी कमीशन की अनुशंसाओं का पूर्ण रूपेण लागू नहीं होना, अनुशंसाओं के अनुरूप न्यायिक कर्मचारियों को उच्चतम वेतनमान प्रदान करना करना आदि है। जिनका शीघ्र निराकरण आवश्यक है। चूंकि छग राज्य में हमारे परिवार में सभी धर्मों के कर्मचारी सम्माहित हैं। इसलिए हम सभी अपने अपने धर्मों के अनुसार अपने इष्ट देव से प्रार्थना करते हैं कि उत्तर प्रदेश के न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके साथ भारत वर्ष के सभी द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो। अत: जिला न्यायालय सहित तालुका स्थित न्यायालयों में भी न्यायिक कर्मचारियों द्वारा यह आयोजन किया गया है।


अन्य पोस्ट