महासमुन्द

यूट्यूबर रवि दीवान की सडक़ हादसे में मौत
08-Jul-2024 1:40 PM
 यूट्यूबर रवि दीवान की सडक़ हादसे में मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 8 जुलाईा।
महासमुंद जिले के ग्राम केरामुड़ा निवासी यूट्यूबर रवि दीवान पिता देवकुमार दीवान का सडक़ हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही झलप क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

रवि दीवान ने विभिन्न छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया था। साथ ही यूट्यूब में उनके विभिन्न मनोरंजक व प्रेरणास्पद लघु फिल्म अपलोड हैं। वे नाचा में भी काम करते थे। 

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात श्री दीवान अपनी फिल्म की शूटिंग पश्चात अपने मित्र के घर ग्राम खोपली दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से कार्यक्रम पश्चात रात्रि में गृहग्राम केरामुड़ा लौट रहे थे। रास्ते में पचरी व कुल्हरिया के बीच टर्निंग में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह सडक़ किनारे जा गिरा। गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 को दी। पुलिस द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई।


अन्य पोस्ट