महासमुन्द
राज्य कैडेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप में महासमुंद से पांच खिलाड़ी चयनित
06-Jul-2024 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6 जुलाई। रायगढ़ जिला में 5 से 7 जुलाई तक 20 वीं जूनियर एवं सीनियर और 7वीं राज्य स्तरीय कैडेट ताईक्वांडो चैपियनशिप 2024 का आयोजन रखा गया है।
स्पर्धा में पांच छात्र-छात्राओं का चयन चंद्रोदय पब्लिक स्कूल महासमुंद से तीन छात्रों का चयन किया गया है, जिसमें संग्राम सिंह ठाकुर, आदित्य राज, अपूर्व साहू व महासमुंद से नीलम यादव, लक्ष्य कश्यप का चयन हुआ है।
जिले से प्रशिक्षक भीषम मांडले आयोजन में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, स्कूल के प्राचार्य नवीन कुमार चंद्राकर, अध्यक्ष राहुल चंद्राकर, दुर्गेश कन्नौजे, महासुमंद जिला ताइक्वांडो संघ सचिव आनंद सिंघान एवं स्कूल परिवार की ओर से उज्वल भविष्य की कामना करते हुए चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे