महासमुन्द

युवाओं को नशे से दूर रहने अपील
29-Jun-2024 4:01 PM
युवाओं को नशे से दूर रहने अपील

महासमुंद,29 जून। सोमवार की रात शहर भ्रमण पर निकली नगर पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग को टाउनहॉल के समीप कुछ युवा  नशे  का सेवन करते हुए मिले। युवाओं को नशा करते हुए देख श्रीमती महिलांग ने उन्हें समझाइश देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। श्रीमती महिलांग ने कहा कि आज के युवा कल देश के भविष्य होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए आप लोगों को सही रास्ते पर चलना है। उन्होंने युवाओं को  नशे से दूर रहने की अपील की।


अन्य पोस्ट