महासमुन्द

सिरपुर के जंगल में गड़ा धन खोजने वालों का गिरोह सक्रिय
27-Jun-2024 1:38 PM
सिरपुर के जंगल में गड़ा धन खोजने वालों का गिरोह सक्रिय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

 

महासमुंद , 27जून। छत्तीसगढ़ महासमुंद के सिरपुर स्थित जंगल में गड़ा धन खोजने वालों का गिरोह सक्रिय है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र में रात में गड़ा धन खोदने के नाम पर पुरातात्विक विरासत को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद भी पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व विभाग के जिम्मेदारों ने किसी तरह का एक्शन नहीं लिया है।

हाल ही में 25-26 जून की दरम्यानी रात में करबिन तालाब के पास सिरपुर के समीप ही जेसीबी से जंगल में खोदाई की गई है। आशंका है कि यहां से निकले खजाना (कथित गड़ा धन) अथवा बेशकीमती प्राचीन मूर्ति को लेकर चोर भाग निकले हैं। खोदाई करने के लिए उपयोग में लाए गए जेसीबी को वन विभाग ने डिपो सिरपुर में रखा है। कार्रवाई के नाम पर वन और पुलिस अमले का हाथ कुछ भी नहीं लगा है। सिरपुर क्षेत्र में गड़ा धन खोदने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी महासमुंद क्षेत्र के अनेक लोगों को पकड़ा गया है।          


अन्य पोस्ट