महासमुन्द
पिकअप की चपेट में बाइक सवार दो मौतें
24-Jun-2024 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 जून। बागबाहरा-पिथौरा मार्ग पर लमकेनी निवासी दो युवकों की पिकअप की चपेट में मौत हो गई। दोनों मित्र थे और ाइक में सवार थे। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। लमकेनी निवासी भीखम दीवान पिता भोजराम दीवान उम्र लगभग 25 वर्ष एवं दुर्गेश दीवान पिता मोतीलाल दीवान उम्र लगभग 22 वर्ष, कल शाम बागबाहरा से अपने ग्राम लमकेनी जा रहे थे कि खल्लारी के पास मोड़ में पिथौरा की ओर से आ रही पिकअप वाहन की चपेट में आ गये। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। हादसे के बाद से पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे