महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19जून। छग लोक सेवा आयोग के प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 एवं छग शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिये नवकिरण अकादमी में मेगा टेस्ट सीरीज का अंतिम टेस्ट पेपर हुआ।
डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने विज्ञप्ति में बताया है कि छग पीएससी मुख्य परीक्षा के 7 टेस्ट सीरीज का एवं छग शिक्षक पात्रता परीक्षा के 10 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। छग पीएससी मुख्य परीक्षा हेतु 7 टेस्ट सीरीज 10 से 17 जून तक पेपर.7 का आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु 10 टेस्ट सीरीज पहले सहायक शिक्षक के लिये टेस्ट हुआ। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के मुख्य परीक्षा हेतु 7 टेस्ट सीरीज के क्रम में आज सातवां व अंतिम टेस्ट पेपर .7 सामान्य अध्ययन का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 200 नंबर का पेपर हुआ।
इसमें सामाजिक एवं महत्वपूर्ण विधान, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेल घटना एवं संगठन, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थाएं एवं मानव विकास विकास में उनका योगदान आदि के प्रश्न पूछे गए थे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु 10 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल शिक्षक हेतु टेट का पांचवा व अंतिम टेस्ट पेपर संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट 10 हुआ। शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले 49 परीक्षार्थियों कुल 160 परीक्षार्थि शामिल हुए। ज्ञातव्य हो कि मुख्य परीक्षा हेतु कुल 36 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था।
जबकि शिक्षक, सहायक शिक्षक भर्ती व पात्रता परीक्षा के लिए संस्था के 280 विद्यार्थियों ने संस्था के बाहर से 160 विद्यार्थी,कुल 340 विद्यार्थी मेगा टेस्ट सीरीज में शामिल हुए। परीक्षा आयोजन हेतु कर्मचारियों व शिक्षकों का सहयोग रहा।