महासमुन्द
पैसे लेन-देन को लेकर मारपीट
17-Jun-2024 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 जून। सरायपाली के बलौदा थाना अंतर्गत पैसे की लेनदेन को ले मारपीट का मामला सामने आया है। डोलमानी भोई ने पुलिस को बताया कि वह सलडीह में रहता है। उसके बेटे ने 15 जून को शाम 5 बजे उसके पुत्र जितेन्द्र भोई के साथ पैसे की लेन-देन को लेकर झगड़ा विवाद किया एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर जितेन्द्र की पत्नी बनिता भोई आकर बीच-बचाव करने लगी तो जितेन्द्र की पत्नी बनिता को हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया। जिससे उसके चेहरे, सिर, पीठ एवं सीने में चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे