महासमुन्द
बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान पर 4 दिनी प्रशिक्षण शुरू
11-Jun-2024 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11जून। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफएलएन अंतर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का ब्लेंडेड मोड (ऑफलाइन) में चार दिवसीय प्रशिक्षण महासमुंद, तुमगांव और झलप जोन में 10 जून से प्रारंभ हुआ।
प्रथम दिवस सम्पा बोस एपीसी, अनिता निर्मलकर प्रभारी बीआरसीसी एवं वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति में राष्ट्रगान हुआ। कार्यशाला में जिला स्रोत, व्यक्ति (डीआरजी) द्वारा भाषा आधारित 4 ब्लॉक मॉडल के आधार पर शिक्षकों के - समूह द्वारा पाठ्य योजना तैयार कर प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसकी समीक्षा भी गई।
भाषा शिक्षण की दैनिक, साप्ताहिक । और वार्षिक कार्ययोजना पर वृहद चर्चा न की गई। भाषा शिक्षण की वार्षिक योजना अंतर्गत 26 सप्ताह में की जाने वाली प्रथम दिवस प्रशिक्षण का संचालन में केशव साहू, भुनेश्वर साहू का सहयोग रहा। यह जानकारी आशीष कुमार साहू ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे