महासमुन्द

मारपीट, गाली-गलौज, दोनों पक्षों पर जुर्म दर्ज
09-Jun-2024 3:15 PM
मारपीट, गाली-गलौज, दोनों पक्षों पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 जून। जिले के ग्राम भगतदेवरी में दो पक्षों के बीच गाली गलौच कर मारपीट पर काउंटर केस दर्ज कराया गया है।
भगतदेवरी निवासी जसप्रीत सिंग बेदी ने पुलिस को बताया कि 7 जून की शाम वह अपने घर जा रहा था, उसी समय उसकी मां दुर्गा कौर को लाल राम सिदार, अर्जुन सोढ़ी एवं राजकुमार सोढ़ी गाली गलौच कर रहे थे। जिसे जसप्रीत द्वारा मना करने पर तीनों जसप्रीत से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी व हाथ-मुक्का से मार पीट कर चोट पहुंचाया। जबकि इसी मामले में ग्राम तोरला निवासी अर्जुन सोढ़ी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने ससुराल भगतदेवरी बंजारी डीपा में करीब 3 माह से रह रहा था।सायंकाल जसप्रीत बेदी, गोलू सिदार,गुड्डू सिदार पुरानी रंजीश को लेकर उसे एवं भूषण कुमार से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की. जिससे उन्हें चोटे आई।


अन्य पोस्ट