महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून। गुरुवार को पहले दिन संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -1 में कुल 150 नंबर का पेपर हुआ, इसमें बालविकास, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण आदि के प्रश्न पूछे गए थे। पहला टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 90 परीक्षार्थियों और अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले 61 परीक्षार्थियों कुल 151 परीक्षार्थियों ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया।
नव किरण एकेडमी के डी. बसंत साव ने बताया कि शुक्रवार को मेगा टेस्ट-2, 8 जून को मेगा टेस्ट-3, 9 जून को मेगा टेस्ट-4, 10 जून को मेगा टेस्ट-5 होगा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए क्रमश: 12 जून को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-1, 13 जून को मेगा टेस्ट-2, 14 जून को मेगा टेस्ट-3, 15 जून को मेगा टेस्ट-4 और 16 जून को मेगा टेस्ट-5 का आयोजन किया जाएगा। वहीं पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए 10 जून से टेस्ट पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए 7 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा।
दस जून को पेपर-1, 11 जून को पेपर-2, 12 जून को पेपर-3, 13 जून को पेपर-4, आयोजन किया जाएगा। 10 जून को पेपर-1, 11 जून को पेपर-2, 12 जून को पेपर-3, 13 जून को पेपर-4, 14 जून को पेपर-5, 15 जून को पेपर-6, 16 जून को पेपर-7 से संबंधित टेस्ट लिए जाएंगे।
डी. बसंत साव ने बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी में आकर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित अकादमी में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोफेशनल तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।