महासमुन्द

रूपकुमारी चौधरी विजयी, जनता का जताया आभार
05-Jun-2024 2:18 PM
रूपकुमारी चौधरी विजयी, जनता का जताया आभार

महासमुंद, 5 जून।  महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी विजयी हुई। सरायपाली विधानसभा संयोजक रहे चन्द्रकुमार पटेल ने इसके लिए सरायपाली की जनता सहित नगरपालिका की जनता को भी आभार प्रकट किया है।  नपा अध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के प्रयास और सरायपाली क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से श्रीमती चौधरी को इस विधानसभा से 8 हजार से अधिक मतों से जीत मिली है, जिसमें केवल नगरपालिका क्षेत्र से ही 4040 मतों के अंतर से उनकी जीत हुई है।  उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों से भाजपा को लीड मिली है। विधानसभा चुनाव में 40 हजार से अधिक मतों से हुई हार की खाई को पाटते हुए अगर 8 हजार से अधिक मतों से जीत मिली है तो यह एक बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने नगरपालिका सहित पूरे विधानसभा की जनता एवं सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया है।


अन्य पोस्ट