महासमुन्द

पानी टंकी, शासकीय भवन, बच्चों के खेल मैदान के लिए आरक्षित जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
02-Jun-2024 1:31 PM
पानी टंकी, शासकीय भवन, बच्चों के खेल मैदान के लिए आरक्षित जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 जून। जिले के ग्राम बामड़ाडीह में ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक हित मसलन पानी टंकी, शासकीय भवनों के निर्माण एवं बच्चों के खेल मैदान के लिए आरक्षित की गई शासकीय जमीन से राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 4 साल पुराने मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है।

पहले लोगों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद कर रिहायशी इलाके में नरमी अपनाते हुए पुलिस बल की मदद से चिन्हित सीमा पर मकानों को छोडक़र बाउंड्रीवॉल सहित अन्य जगहों पर बुलडोजर चलवाना शुरू किया गया।

लंबे समय बाद अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू करते हुए जिन भवनों को तोडऩे का आदेश प्राप्त है, उनके मालिक को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।

 एक सप्ताह के बाद पुन: वैसे पक्के मकान या मार्केट जो समय देने के बाद भी खाली नहीं किए तो उनके घर और मकान को बुलडोजर से तोड़ा जाएगा। उसके तोडऩे का खर्च भी अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा।

नायब तहसीलदार देवेन्द्र सिरमौर ने बताया कि बामड़ाडीह के बीच गली प्राथमिक शाला भवन से सटा हुआ शासकीय भूमि पर गांव लोगों का कब्जा है। जहां जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी निर्माण कराया जाना है। वहां से कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम के साथ दोपहर 12 बजे जेसीबी लेकर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई की गई।

हालांकि यह क्षेत्र गांव का रिहायशी इलाका है, अत: मकान मालिकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। एक सप्ताह के बाद पुन: अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा।

समय देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर मकान को बुलडोजर से तोड़ा जाएगा।

बामड़ाडीह के बीच गली प्राथमिक शाला भवन से सटा हुआ शासकीय भूमि पर गांव संपन्न परिवार के व्यक्तियों डोलामणी, हेमंत कुमार,रमेश, बिहारी, मोहित, रोहित, प्रभाकर, फकीर का है।


अन्य पोस्ट