महासमुन्द

अवैध प्लाटिंग, 8 कॉलोनाइजरों को नोटिस
31-May-2024 4:19 PM
अवैध प्लाटिंग, 8 कॉलोनाइजरों को नोटिस

महासमुंद,31मई। नगरीय प्रशासन बसना द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनियों करने वाले कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होते ही कॉलोनाइजरों में खलबली मची हुई है।

अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों की मनमानी की शिकायत के बाद नगर पंचायत ने शहरी सीमा में बनी ऐसे 8 से ज्यादा कॉलोनियों को चिन्हित किया है। पहले इन कॉलोनाइजरों को नोटिस दिए जाएंगे और समय सीमा में नोटिस का जवाब न देने अथवा जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर इन कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज कराने की प्लानिंग भी बसना नगर पंचायत ने कर ली है।

जानकारी मिली है कि नगर के चारों तरफ अवैध कॉलोनियां प्लॉट बेचकर बसाई जा रही हैं। भू माफिया सरकारी जमीन के आसपास निजी जमीन थोक में खरीद लेते हैं। फिर प्लॉट बेचकर आबादी क्षेत्र यानि कॉलोनियां बसा देते हैं। यहां तक कि इन कॉलोनियों को बसाने से पहले नगर पंचायत से अनुमति अथवा यालय नगर पंचायत बसना जिला.महासमुन्द छग स्थापना.27 मार्च 2003 निर्माण वर्ष.2010-2011 डायवर्सन तक नहीं कराया जाता है। यही कारण है कि इन कॉलोनियों में विकास कार्य अटक जाते हैं। ऐसी शहर की एक दो नहीं बल्कि 8 से ज्यादा कॉलोनी हैं। इनमें कुछ कॉलोनियां तो सरकारी जमीन पर ही हैं।

इन कॉलोनाइजरों ने सरकारी जमीन को दो से पांच हजार रुपए में प्लॉट काटकर बेच दिया है। इससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है। हर साल अवैध कॉलोनियों की संख्या बढ़ रही हैं। नगर पंचायत के पास धारा 328, 329, 339 आदि के तहत सीधे कार्रवाई करने के अधिकार हैं। यही हाल रहा तो नगर पंचायत बसना विकास कार्यों के लिए सरकारी जमीन भी नहीं खोज पाएगी। हर जगह मकान होंगे। नई कॉलोनी बसाने से पहले नहीं करते नियमों का पालन भूमि अगर नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र में हैं तो मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 क एवं नगर पालिका कॉलोनाइजर की रजिस्ट्रीकरण निर्वधन तथा शर्तें नियम 1998 के तहत कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रीकरण कराया जाना आवश्यक होता है।


अन्य पोस्ट