महासमुन्द

पिकअप की ठोकर, घायल युवती की मौत
30-May-2024 3:53 PM
पिकअप की ठोकर, घायल युवती की मौत

महासमुंद, 30 मई। जिले के बसना विकासखंड स्थित भंवरपुर चौकी अंतर्गत तरेकेला-पिरदा सडक़ मार्ग पर 3 मई को शाम के समय टहलने निकली 27 वर्षीय युवती को पिकअप ने ठोकर मार दी थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कल शाम उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए का मामला दर्ज कर किया है।

पुलिस ने बताया कि पूर्णिमा जाटवर पिता गयाराम जाटवर तरेकेला तीन मई को घर से घूमने निकली थी,  शाम के लगभग 6.30 बजे तरेकेला-पिरदा सडक़ मार्ग टहल रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 11 एएस 3570 का चालक अपने वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दी। जिससे पूर्णिमा को गंभीर चोटें आई। उसे डायल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान  बुुधवार की शाम उसे मृत घोषित कर दिया। विवेचना उपरांत 28 मई 2024 को अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


अन्य पोस्ट