महासमुन्द
महासमुंद, 25 मई। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुए दुव्र्यवहार और मारपीट को पूरे देश की महिलाओं का अपमान बताते हुए इसे शर्मनाक घटना बताया है।
उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं की मानसिकता ही महिलाओं की उपेक्षा, अपमान करना है। जहां महिला आरक्षण की बात आती है ये लोग एक होकर उसका विरोध करते हैं।
श्रीमती साहू ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनकी ही पार्टी की महिला सांसद को मारा पीटा जाता है। महिला सांसद दिल्ली में मुख्यमंत्री के घर में सुरक्षित नहीं है, तो वे राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेंगे।
उन्होंने कहा कि मालीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ, उसकी जांच होनी चाहिए। श्रीमती साहू ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है जब केजरीवाल से जुड़े लोगों ने महिलाओं का अपमान किया है। इससे पहले भी केजरीवाल पर आरोप लग चुके हैं कि उनके एनजीओ से जुड़ी कई प्रमुख महिलाएं उनके महिला विरोधी राजनीति के कारण उन्हें छोड़ चुके हैं।
श्रीमती साहू ने कहा कि जिस इंडी अलायंस गठबंधन से आम आदमी पार्टी जुड़ी है,उसके प्रमुख दल कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा पहले ही उजागर हो चुका है।