महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मई। कांग्रेस भवन महासमुंद में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 33वीं बलिदान दिवस को पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा भक्ति के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया।
उपस्थितजनों ने कहा कि 1984 लोकसभा चुनाव राजीव जी के नेतृत्व में लड़ा गया, जिसमें 542 में से 411 सीट में कांग्रेस पार्टी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में सफलता प्राप्त की थी। आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा एवं नए भारत को विकास की राह में मार्ग प्रशस्त करने वाले भारत रत्न राजीव को राजीव कांग्रेस भवन महासमुंद में श्रद्धांजलि सभा के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित की गई एवं 2 मिनट का मौन रखने के पश्चात पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरोध में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर महासमुंद कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, जिला प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंग ढिल्लों, पूर्व एल्डरमैन सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, राजू साहू, छन्नू साहू,तुलसी साहू, मेहुल सूचक, टोमन सिंह कागजी, नितेंद्र बनर्जी, सुरेंद्र ठाकुर, रवि साहू, तुलसी देवदास, विजय जाल, इब्राहिम खान, प्रकाश ठाकुर उपस्थित थे।