महासमुन्द
झारखंड में महासमुंद विधायक में कर रहे चुनावी प्रचार
19-May-2024 1:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 मई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा झारखंड लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में मतदान करने लगातार अपील कर रहे हैं। राज्य के हजारीबाग लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से मोदी की सरकार बनाने हेतु विधानसभा प्रभारी के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा प्रचार प्रसार अभियान, बैठक एवं सभाओं में जुटे हैं। कल उन्होंने रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत झारखंड वैश्य समाज की बैठक को संबोधित किया।
प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए फिर इस बार मोदी जी की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान सहित भाजपा के ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे