महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 13 मई को कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम जारी किए, जिसमें नगर के बागबाहरा रोड महासमुंद स्थित चन्द्रोदय पब्लिक सीबीएसई स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवी बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
बारहवीं में चारु चांडक 93 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं द्वितीय स्थान पर दर्शन जैन 92.6 प्रतिशत के साथ रहे। तृतीय स्थान पर शशि सिंह 92 प्रतिशत के साथ रहे। चतुर्थ स्थान पर तेजस चंद्राकर 89 प्रतिशत के साथ रहे। भावना पटेल 88.6 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
कक्षा दसवीं बोर्ड में प्रखर जैन ने 96.2 के साथ प्रथम, आकांक्षा गुप्ता 91.8 साथ दूूसरे, प्रियांशु सेठिया 88.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कणिका विश्वकर्मा 87.4 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर, अर्चना 87.2 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
सीबीएसई दसवीं-बारहवी बोर्ड में बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चंद्रनाहु शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर, उपाध्यक्ष चंद्रपाल चंद्राकर, सचिव कमलेश चंद्राकर, प्राचार्य नवीन कुमार, उप प्राचार्य मंजुला चंद्राकर, सह सचिव बंसीलाल चंद्राकर, उपाध्यक्ष द्रोण चंद्राकर एवं समिति के सभी गणमान्य सदस्यों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर शाला परिवार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य नवीन कुमार के बताया कि साल दर साल चंद्रोदय पब्लिक स्कूल महासमुंद के विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट होता जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है, वहीं 80 फीसदी हासिल करने वाले विद्यार्थियों की भी संख्या बढ़ी है, वहीं जेईई, नीट, सीपीटी इत्यादि की परीक्षा में भी बच्चों का प्रदर्शन इस वर्ष सराहनीय रहा है। इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शाला प्रबंधन समिति का उत्कृष्टता के लिए अथक प्रयास, अभिभावकों का सहयोग एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी टॉप 10 टॉपर्स को स्कूल द्वारा सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।