महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मई। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खैरा के 10 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल में अब 4 पैथियों के तहत उपचार हो रहा है। ऐसे रोग जो एलोपैथी में जड़ से खत्म नहीं हो पाते, उन बीमारियों को समूल नष्ट करने के लिए लोग आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंच रहे हैं।
खास तौर पर पाइल्स, माइग्रेन, साइटिका सहित अनेक बीमारियों का उपचार यहां पंचकर्म विधा वमन, विरेचन, नस्य, बस्ती, कटिबस्ती, शिरोधारा तथा आयुर्वेदिक दवाओं से 100 प्रतिशत मुफ्त उपचार हो रहा है। यहां नेचरोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी के लिए पृथक.पृथक चिकित्सक भी हैं। साथ ही 10 बेड होने के बाद अब यहां भी भर्ती की सुविधा मरीजों को मिल रही है।
पूर्व में यह अस्पताल वर्षों तक रेडक्रॉस सोसायटी के भवन में संचालित होता था। यहां जगह की कमी की वजह से सुविधाओं की कमी थी। फलस्वरूप विभाग ने जिले के सबसे बड़े आयुर्वेद अस्पताल निर्माण को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर मुहर लगी और 2023 में ही अस्पताल भवन तैयार हो गया। अब यहां चर्म रोग, लकवा, एग्जीमा, पीलिया, बवासीर,ज्वर, ताप, जुडि़ताप सहित विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार हो रहा है। साथ ही प्राकृतिक योग, प्राणायाम तथा खान.पान से भी रोगों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत खैरा में 10 बिस्तर पॉली क्लीनिक का निर्माण करने राष्ट्रीय आयुष मिशन भारत सरकार की ओर से राशि आंबटित की गई थी। आयुर्वेद अस्पताल में भू तल पर अस्पताल और प्रथम तल पर जिला आयुर्वेद विभाग का कार्यालय संचालित हो रहा है। अस्पताल में कुल 27 से 28 कमरे हैं। जिनमें कुछ कमरों को जाने कैसा है हमारा आयुर्वेद अस्पताल महिला.पुरुष वार्ड बनाया गया है। रक्त मोक्षण, शिरोधरा, कटिबस्ती कक्ष बनाया गया है। बताया गया है कि इस बिल्डिंग के निर्माण के बाद लोगों को एक ही छत के नीचे यूनानी, आयुर्वेद, नेचरोपैथी व होम्योपैथिक पद्धति से इलाज का लाभ मिल रहा है।
अब यहां योग के लिए अलग से मंच व शेड निर्माण का प्लान है। यहां प्राकृतिक हवा के बीच योग चिकित्सक द्वारा उपचार किया जाएगा। मालूम हो कि कोरोना काल के बाद आयुर्वेदिक इलाज काफी कारगर साबित रहा है। शासन ने जिले में आयुर्वेदिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हर्बल वाटिका बनाने के निर्देश दिए अस्पताल परिसर में बनेगी आयुर्वेद वाटिका है। शासन के निर्देश पर आयुष विभाग तैयारी में जुट गया है। वहीं नाटिका में अलग.अलग किस्म के 20 औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही लोगों को इन औषधियों की उपयोगिता बताई जाएगी। कोरोना काल में आयुर्वेद के माध्यम से भी इलाज किया गया। इस दौरान आयुर्वेदिक दवाओं से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी। जिसे देखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के आयुर्वेद अस्पतालों में औषधि पौधों की वाटिका लगाने की योजना बनाई गई है। जल्द ही आयुर्वेद अस्पतालों में औषधि पौधों की वाटिका लगाई जाएगी।
इस वाटिका में रोपित पौधों के बारे में लोगों को बताने के साथ लाभ की भी जानकारी दी जाएगी। जिला आयुर्वेद अस्पताल में भी आयुर्वेद वाटिका बनाने जमीन शेष रखी गई है। इसके लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही है। जिले में संचालित आयुर्वेदिक अस्पतालों में आंवला, गिलोय, नीम, अश्वगंधा व एलोवेरा समेत 20 किस्म के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। आयुर्वेदिक अफसरों के अनुसार कोरोना काल में यही पौधे संजीवनी साबित हुए हैं।