महासमुन्द

एलईडी बल्ब बनाने के नाम पर साढ़े 4 लाख की ठगी
13-May-2024 1:50 PM
एलईडी बल्ब बनाने के नाम पर साढ़े 4 लाख की ठगी

मालिक-मैनेजर पर जुर्म दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,13 मई।
एडीशन नामक एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी का महासमुंद में प्रोडक्शन यूनिट डालने के प्रलोभन का शिकार होकर स्थानीय युवक लगभग साढ़े चार लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। रोचक बात यह कि अपने रायपुर के ब्रांच एवं विशाखापट्टनम मुख्य कार्यालय बंद कर तथाकथित मालिक एवं मैनेजर फ रार हो गये। पुलिस ने पीडि़त के आवेदन पर मालिक एवं मैनेजर के जनता खिलाफ  धारा 420,34 के तहत कल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया। 

पुलिस के अनुसार आवेदक सूरज सिंग से एंडीशन नाम एलईडी बल्ब की कंपनी का महासमुंद में यूनिट डालने के नाम पर कंपनी के मालिक एवं मैनेजर ने किश्तों में रजिस्ट्रेशन मशीन एवं गोदाम ऑफिस कच्चा माल आदि के नाम पर 4 लाख, 40 हजार 500 रुपए रायपुर के एक्सिस बैंक में जमा कर लिये थे। जिसे उसने बैंक ऑफ बड़ौदा बागबाहरा से ऑनलाईन पेमेंट किया। कंपनी का रायपुर में संत ज्ञानेश्वर स्कूल वल्लभ नगर में तथा मुख्य कार्यालय विशाखापट्टनम में होना बताया है। पुलिस ने तथाकथित कंपनी के मालिक वालेषु अरविंद एवं मैनेजर अनिकुश निवासी विजयवाड़ा के विरूद्ध ठगी का मामला दर्ज किया है। 


इस संबंध में ठगी का शिकार सूरज सिंग ने बताया कि एलईडी बनाने के ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से वह उक्त कंपनी के रायपुर गया था। वहां उनका प्रोडक्शन आदि देखा। उन्होंने उसे महासमुंद में प्रोडक्शन यूनिट डालने का प्रस्ताव दिया तथा रजिस्ट्रेशन, मशीन, ऑफिस गोदाम किराये व्यवस्था के लिये लगभग 10 लाख खर्च बताया। उसने बताया कि यह मामला सितम्बर 2023 की है। मैंने अलग मद के लिये सितम्बर-अक्टूबर को 10-15 किश्तों में बैंक ऑफ  बड़ौदा बागबाहरा अपने अकाउंट से 4लाख, 40 हजार 500 रुपए ऑनलाइन पेमेंट किया। 
उसने बताया कि ठगी का शिकार होने की बात उसे दीवाली के बाद कंपनी के ऑफिस रायपुर जाने के बाद पता चला। वहां मैंने पाया कि दीवाली के अवकाश के समय कंपनी वाले सारा सामान बेच कर व कम्प्यूटर का डाटा डिलीट कर फरार हो गये थे। मकान मालिक को भी इसका पता नहीं चला। उसके बाद मैंने विशाखापट्टनम के अपने मित्र के माध्यम से कंपनी के मुख्य कार्यालय भेजा। वहां भी पता चला कि वह भी बंद हो गया है। 

उसने बताया कि 10 नवम्बर 23 को मैंने क्राइम ब्रांच रायपुर एवं न्यू राजेन्द्र नगर थाने में अपनी शिकायत आवेदन देकर की। रायपुर क्राइम ब्रांच ने उसके बैंक क्षेत्र के थाने में आवेदन देने का सुझाव दिया। पश्चात बागबाहरा थाने में आवेदन दिया। उसने बताया अरविंद एवं अंनिकुश के फोन पर कई बार कॉल लगा कर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद था। 

 


अन्य पोस्ट