महासमुन्द
महासमुंद,10 मई। अंचल के ग्राम बड़ेपंधी में लोन के पैसे को लेकर एक महिला के साथ उसके चाचा ससुर के द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है।
थाने से मिली जानकारी अनुसार संजु कंद पति अरविंद कंद ग्राम बडे पंधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विगत 7 मई को वह अपने चाचा ससुर दुखनाशक कंद एवं काकी सास कुमोदिनी कंद के साथ सरायपाली ग्राम शक्ति कस्टमर कार्ड से लोन लेने आई थी और वहां से 28 हजार 500 रुपए लेकर वापस घर बड़ेपंधी चली गई। पैसा उसके चाचा ससुर ने अपने पास रखा था। इसके पश्चात् प्रार्थिया दोपहर 1 बजे अपने पति अरविंद कंद के साथ पैसा मांगने के लिये उनके घर गई तो उसके चाचा ससुर बोले कि मुझे देखकर लोन दिये हैं, तेरा क्या पैसा है कहकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं डंडा से मारपीट करने किया। इससे प्रार्थिया के चेहरे, पैर व पीठ आदि जगहों पर चोट लगी है।
जब उसका पति बीच-बचाव के लिए गया तो उसके साथ भी मारपीट की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।