महासमुन्द

देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
24-Apr-2024 2:45 PM
देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 अप्रैल। जिले की सिंघोड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 50 लीटर देशी शराब के साथ हिरासत में लिया है।

22 अप्रैल को  मुखबिर की सूचना पर ग्राम पतेरापाली निवासी  रविलाल सेठ को परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल और शराब समेत गिरफ्तार किया है। मुखबिर की निशानदेही पर मौके ग्राम पतेरापाली से ग्राम सहजपानी जाने के रास्ते में आम पेड़ के पास नाकाबंदी कर आरोपी को पक ड़ा गया।  आरोपी के मोटरसाइकिल में 02 नग प्लास्टिक बोरियों की तलाशी ली गई। जिसके अंदर 5-5 लीटर क्षमता वाली 10 नग प्लास्टिक झिल्ली में भरी हुई कुल 50 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब मिला। आरोपी के कब्जे से कुल 50 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 10 हजार रुपए  बरामद कर अपराध धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत् कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट