महासमुन्द
बच्चों को न्योता भोज
31-Mar-2024 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 मार्च। भारत सरकार की मुख्यमंत्री पोषण शक्ति आहार योजना के अंतर्गत पीएम बृजराज प्राथमिक शाला महासमुंद में अजय चोपड़ा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर तथा पालक देवेश गोस्वामी ने स्वेच्छा से बच्चों को न्योता भोज कराया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख गोमती साहू, संकुल समन्वयक सुरेन्द्र चन्द्राकर, शिक्षक देवेंद्र ठाकुर, मनीषा साहू, बिमलेश्वरी दुबे, नेहा चन्द्राकर, सुशान्त शेखर धराई, सुश्री दिव्या भारती साहू उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे