महासमुन्द

चलती बाइक में आग, चालक ने कूदकर जान बचाई
31-Mar-2024 1:27 PM
चलती बाइक में आग, चालक ने कूदकर जान बचाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 मार्च। सांकरा थाना क्षेत्र के परसवानी-लोरम मार्ग में एक चलती बाइक में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

सांकरा पुलिस के अनुसार बड़े टेमरी निवासी धीरज भोई अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीवाई 3705 से लोरम जा रहे थे। परसवानी-लोरम मार्ग पर अचानक उनकी बाइक में आग लग गई। उन्होंने सडक़ किनारे गड्ढे में भरे पानी तक बाइक ले जाने की कोशिश की। लेकिन आग ज्यादा लगने से नहीं ले जा पाए और कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। बाइक चालक पूरी तरह सुरक्षित है।


अन्य पोस्ट