महासमुन्द
तालाब में पेड़ पर लटकती मिली लाश, जांच
27-Mar-2024 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मार्च। जिले के सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के तालाब में बरगद झाड़ पर युवक का शव झूलते हुए पाया गया। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।
जानकारी अनुसार युवक राजेश भोई ने गमछा को 2 भाग में फाडक़र रस्सी बनाया और उसी से फांसी लगा ली। मृतक की मोबाइल भी घटनास्थल के पास ही पड़ी मिली है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को फंदे से उतार। जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे