महासमुन्द
शांति व्यवस्था पर थाने में बैठक
18-Mar-2024 2:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18मार्च। पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने सरायपाली में पदभार संभालने के बाद कल शहर के व्यापारियों, बुद्धिजीवियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक जनों एवं पत्रकारों की बैठक रखी।
बैठक में उप निरीक्षक असरार अली खान भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान नगर में शांति व्यवस्था के साथ-साथ यातायात संबंधी विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुशील जैन, अमर बग्गा, संजय अग्रवाल, मनमीत सिंह आहूजा, नीरज अग्रवाल, तबारक हुसैन, प्रदीप जैन, टीनू श्रीवास्तव, सेवाशंकर अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सोनू उबोवेजा, दिलीप गुप्ता, जनाब खान आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे