महासमुन्द
अमित शुक्ला सरायपाली टीआई
17-Mar-2024 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 मार्च। पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने बसना में पदस्थ रहे टीआई अमित शुक्ला को सरायपाली टीआई के रूप में पदस्थापना की है। सरायपाली में टीआई रहे शिवानंद तिवारी का स्थांतरण सुकमा हो जाने के कारण यहां यह पद रिक्त हो गया था।
मालूम हो कि सरायपाली थाना में स्थान्तरित होकर आ रहे टीआई अमित शुक्ला इस वक्त ओडि़शा सीमा पर स्थित सिंघोड़ा थाना में पदस्थ हंै। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध रूप से गांजा तस्करी करते अनेक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे