महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में व्याख्यान
14-Mar-2024 4:32 PM
वल्लभाचार्य कॉलेज में व्याख्यान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 मार्च। प्राचार्य प्रो.डॉ.अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 13 मार्च को कंप्यूटर विभाग में प्रधानमंत्री द्वारा भारत के  सेमीकंडक्टर मिशन का लाइव प्रसारण प्रधानमंत्री की यूट्यूब चैनल पर प्रात 10.30 से 11.30 तक किया गया।

 कार्यक्रम के पूर्व प्राध्यापकों  एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा सेमीकंडक्टर पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिनका संचालन डॉ. अजय कुमार देवांगन विभाग अध्यक्ष कंप्यूटर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमारा भारत तकनीकी  क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम आगे बढ़ाया है। आने वाला समय संभावनाओं का है। आप सब शोध कार्य से जुडक़र देश को निरंतर गौरवान्वित करते चलो। युवाओं से देश को उम्मीद है मुझे विश्वास है आप जरूर इस उम्मीद पर खरे उतरोगे।

 उपरोक्त कार्यक्रम में प्राध्यापक करुणा दुबे विभाग अध्यक्ष केमिस्ट्री डॉ ई पी चेलक विभाग अध्यक्ष वनस्पति शास्त्र, अजय कुमार राजा विभाग अध्यक्ष कॉमर्स, प्रियंका सोनवानी विभाग अध्यक्ष जूलॉजी, प्रदीप कन्हेर, टीकम साहू, वेद देवांगन एवं चमन साहू के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट