महासमुन्द

जमीन विवाद, दो पक्षों में मारपीट
10-Mar-2024 2:51 PM
जमीन विवाद, दो पक्षों में मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 मार्च।
जिले के बसना क्षेत्र स्थित ग्राम बड़ेटेमरी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार बड़े टेमरी निवासी परमीला जगत के घर के सामने जमीन के कुछ भाग को कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा था। जिसे परमिला ने मना किया तो गांव के वासुदेव देवता, मनोज देवता, भगवती देवता ने एक राय होकर परमिला को गाली.गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी व हाथ मुक्का, चप्पल से मारपीट की। जिससे उसे चोटें आई है। प्रार्थी के पति समुंद सिंह जगतए बेटी पुष्पलता जगत व गोमती जगत बीच बचाव करने आई तो तीनों के साथ भी मारपीट की गई। 

इसी तरह वासुदेव देवता ने अपनी शिकायत में बताया है कि मुख्यमंत्री आबादी पट्टा भूमि में नींव खोदकर सफाई करा रहा था। उसी दौरान समुंद सिंह जगत उसकी पत्नी प्रमीला जगत, पुत्री पुष्पलता जगत, गोमती जगत एक राय होकर गाल गलौच कर मारपीट की। पुष्पलता ने ईंट सिर व नाक पर वार किया। जिससे उसे चोटें आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर धारा 294, 324, 34, 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। 
 


अन्य पोस्ट