महासमुन्द

स्वच्छता दीदियों का सम्मान
09-Mar-2024 3:44 PM
स्वच्छता दीदियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित नगर पालिका अध्यक्ष सभा कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में कचरा कलेक्शन का कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने 8 स्वच्छता दीदियों का शॉल श्रीफल और उनका मुंह मीठा कराकर स्वागत कर उन्हें महिला दिवस की बधाई दी।

कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। आज आप सभी महिलाओं की बदौलत महासमुंद नगर पालिका को भारत भर में हुए स्वच्छता सर्वे में ईस्ट जोन से प्रथम स्थान मिला है जो महिलाओं के साथ शहर के लिए गर्व की बात है। सम्मान पाने वालों में  रेखा यादव,शशि यादव, प्रियंका, टिकेश्वरी साहू, जलमती सेन्द्रे, सरस्वती सोना, सुशील बाई और ममता बाई शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य स्वच्छता दीदियों को गुलाब फूल देकर उनका स्वागत कर सभी को बधाई दी।


अन्य पोस्ट