महासमुन्द
प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ
07-Mar-2024 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 मार्च। स्थानीय राम जानकी मंदिर महासमुंद में प्रति मंगलवार शाम 6 बजे से 7 तक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं संध्या आरती का आयोजन आचार्य नारायण महाराज एवं शत्रुघ्न दास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। नगर के सभी श्रद्धालुओं से भी अधिक से अधिक संख्या में प्रति मंगलवार शाम 6 बजे राम जानकी मंदिर गांधी चौक महासमुंद में अपनी उपस्थिति देकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है। बीते मंगलवार को हनुमान चालीसा में प्रमुख रूप से राम जानकी मंदिर के पुजारी आचार्य नारायण दास महाराज, शत्रुघ्न दास, बलराम दास, गोवर्धन दास, संतोष दास, उत्तम वर्मा, अखिलेश लूनिया, बबल चंद्राकर,राहिल गुप्ता, राम सिंह साहू, जानकी बाई, शकुन चंद्राकर, माला चंद्राकर, कृष्ण तंबोली आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे