महासमुन्द
राज्य हैंडबॉल टीम में महासमुंद की सोनिया का चयन
06-Mar-2024 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मार्च। राष्ट्रीय सीनियर महिला छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम में महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ से सोनिया बंदे का चयन किया गया है।
सोनिया बंदे राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता 7 से 11 मार्च तक सनी हतरेश आगरा रोड उत्तर प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
चयन पर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के संरक्षक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के महासचिव समीर खान, छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ टीम के कोच विजय बहादुर, अंतरराष्ट्रीय कोच एम सुरेश कुमार, छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष शेख रहीम खान, महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली, छत्तीसगढ़ फेंसिंग संघ के कोषाध्यक्ष रामप्रताप, राजेश सरकार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे