महासमुन्द
विधायक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई
04-Mar-2024 2:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 मार्च। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष नगर पालिका महासमुंद राशि त्रिभुवन महिलांग, महेन्द्र सिक्का, हाफिज कुरैशी पार्षद ने भी बच्चों को दो बूंद दवा पिलाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे