महासमुन्द

महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला फूंका
03-Mar-2024 3:08 PM
महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3 मार्च।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ रेप, अत्याचार जैसी जघन्य अपराध के विरोध में भाजपा कार्यालय के समक्ष महिला मोर्चा व भाजपा के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। 

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने की।  उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के शासन में महिलाओं के साथ लगातार दरिंदगी हो रही है। उन्होंने ममता बनर्जी को पद से हटाने और ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, झलप मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, हनी गंभीर, सुधा साहू, सुजाता विश्वनाथन, निरंजना शर्मा, मीना वर्मा, पार्वती साहू, गोपा साहू, शुभ्रा शर्मा, सुरेखा कंवर, राजेश्वरी तिवारी, नूतन कुर्रे, उत्तरा प्रहरे, लक्ष्मी साहू, प्रीति सोनी, अलका पुंज, हुलसी चंद्राकर,गिरजा दास, चुनेश्वरी साहू, हेमलता यादव एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट